फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for sexual abuse in agra

नाम बदलकर तीन बच्चों के पिता ने किया प्यार का नाटक, ब्लैकमेल कर लूटी छात्रा की अस्मत

Tue, 31 Dec 2019 09:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
young man arrested for sexual abuse in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की दसवीं की छात्रा ने तेलीपाड़े के 32 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का कहना है कि युवक ने नाम बदलकर उसके साथ प्यार का नाटक किया और धोखे से फोटो खींच लिए। उन फोटो से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए।
विज्ञापन


छात्रा ने तहरीर में बताया है कि वो उससे चार साल पहले मिली थी। उसने एक युवती को जाल में फंसा रखा था। उस युवती ने ही दोस्ती कराई थी। वो खुद को अविवाहित बताता था। उस पर शक नहीं हुआ। इस बीच उसने उसके धोखे से फोटो खींच लिए। वो उसके फरेब के जाल में फंसी हुई थी, इस कारण उसकी साजिश को पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि युवक शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है तो उससे दूरी बना ली। अब उसका असली रूप सामने आया। उसने फोटो दिखाकर कहा कि वो इन्हें वायरल कर देगा। धमकी देकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी थी धमकी

इतना ही नहीं, उसने धमकी दी है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो इतना बदनाम कर देगा कि शहर में रह नहीं पाएगी। वो उसके घर के चक्कर काटने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन तो वो डरी सहमी रही लेकिन आखिर में तय किया कि इस तरह भी क्या जीना, जो होना है हो जाए। 

उसने उससे कह दिया कि अगर धमकी दी तो वो पुलिस से शिकायत कर देगी। इस पर उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इस संबंध में लोहामंडी थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी उस्मान उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed