फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for prostitution in five star hotels in Agra

पांच सितारा होटलों में विदेशी युवतियों से कराता था देह व्यापार, आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े तार

Sun, 12 Jan 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
young man arrested for prostitution in five star hotels in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
ताजनगरी के होटलों में विदेशी युवतियों से देह व्यापार का मामला सामने आया है। थाना ताजगंज पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। पूछताछ में पता चला है कि ऑन डिमांड रशियन युवतियों को बुलाया जाता है। बजट क्लास होटलों से लेकर फाइव स्टोर होटलों तक में इनको भेजा जाता है। उसके मोबाइल में व्हाट्स एप चैट और युवतियों के फोटो मिले हैं।
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि धांधूपुरा निवासी भीमा उर्फ सुरेंद्र को टीडीआई मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो फतेहाबाद रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में बार टेंडर का काम करता था। 
विज्ञापन


इस दौरान होटल में आने वाली रशियन युवतियों के दिल्ली के एजेंट से संपर्क हो गया। उसने नौकरी छोड़ दी। वो भी देह व्यापार के लिए देसी के साथ ही रशियन युवतियों को बुलाने लगा। ऑन डिमांड एक से दो दिन के लिए विदेशी युवतियों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के संपर्क में दिल्ली के 15 एजेंट

इसके लिए 10 से 30 हजार रुपये तक एक बार के ग्राहक से लिए जाते हैं। उसके संपर्क में दिल्ली के 15 एजेंट हैं। वहीं युवतियों को उपलब्ध कराते हैं। पुलिस उसका सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों के बारे में पता कर रही है। भीमा पूर्व में नहीं पकड़ा गया है।

ताजनगरी में देह व्यापार के लिए युवतियों को उपलब्ध कराने वाले भीमा ने कई राज उगले हैं। उसके तार दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं। एजेंट ऑन डिमांड युवतियों को उसके पास भेजते हैं। वो पहले ग्राहक के पास व्हाट्स एप पर फोटो भेजता है। उस पर एक दिन और रात की कीमत भी लिखकर भेजते हैं। एक बार ओके लिखने पर दो घंटे में विदेशी युवती को होटल तक पहुंचा देता था।

आरोपी भीमा उर्फ सुरेंद्र पांच साल से इस काम में लगा है। भीमा के मोबाइल में 400 युवतियों के फोटो मिले हैं। इनमें 200 रशियन युवती हैं। उसके संपर्क में दिल्ली के 15 एजेंट हैं। वो व्हाट्स एप पर एजेंट से फोटो मंगवाता था। जैसी लोगों की मांग होती थी, वैसी युवती का फोटो भेजने को कहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed