फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man and woman jump into Yamuna in Balkeshwar one death

बल्केश्वर में युवक और युवती ने यमुना में लगाई छलांग, दूध विक्रेता ने दोनों को निकाला, एक की मौत 

Sat, 29 Aug 2020 10:34 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman jump into Yamuna in Balkeshwar one death
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बल्केश्वर के अनुराग नगर स्थित घाट पर बने विसर्जन कुंड के पास शनिवार शाम सात बजे एक युवक और युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान एक दूध विक्रेता महेंद्र सिंह ने दोनों को देख लिया। वह दोनों को बाहर निकाल लाए। मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


अनुराग नगर निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका यमुना किनारे पर भैंसों का बाड़ा है। वह शाम को बाड़े के बाहर खड़े हुए थे। विसर्जन कुंड के पास एक युवक और युवती आए। उनकी उम्र तकरीबन 40 साल थी। दोनों ने कुछ देर यमुना की तरफ देखा। इसके बाद कूद गए। महेंद्र सिंह तैरना जानते थे। इसलिए यमुना में कूद गए। पहले युवती को बाहर लेकर आए। इसके बाद युवक को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि युवक की सांसें थम चुकी थीं जबकि युवती की सांसें चल रही थीं। इस पर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन युवती उठकर फिर से यमुना में कूद गई। मगर, उन्होंने उसे बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना कमला नगर की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने युवती को अस्तपाल में भर्ती कराया है। बल्केश्वर के होने की आशंका थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक और युवती पास के ही किसी मोहल्ले के होने की आशंका है। पता किया जा रहा है। युवक के दाये हाथ पर रमेशचंद्र लिखा हुआ है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के होश में आने पर जानकारी हो सकेगी। वह फिर से ऐसी हरकत न करें, इसके लिए एक पुलिसकर्मी को नजर रखने के लिए लगाया गया है। यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में भी  पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed