{"_id":"5b9e3010867a557f240486e5","slug":"young-man-alleges-gay-relations-with-his-friends-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचा युवक, बोला- दोस्त ने मुझे 'पत्नी' की तरह रखा, अब कर रहा युवती से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचा युवक, बोला- दोस्त ने मुझे 'पत्नी' की तरह रखा, अब कर रहा युवती से शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 16 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को रद्द करते हुए दो बालिगों के बीच सहमति से समलैंगिक संबंध को गैर-आपराधिक ठहराया। इस देशभर में बहस भी छिड़ी हुई है। इस बीच आगरा में समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई।
थाना एत्माद्दौला में युवकों की दोस्ती का मामला शनिवार को चर्चा का विषय बन गया। एक युवक खुद को दूसरे की पत्नी बता रहा था। यह सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बाद में दूसरे युवक को पकड़ लिया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत की। इसके बाद समझौता हो गया।
रकाबगंज क्षेत्र का युवक एत्माद्दौला के एक कारखाना में काम करता है। उसकी दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वो साथ रहने लगे। ईदगाह के युवक ने घर छोड़ दिया। वो कभी कभार जाता था।

Trending Videos
युवक ने लगाया ये आरोप
दूसरे युवक का आरोप है कि दोस्त उसे पत्नी के रूप में रखता है। कुछ दिन पहले घर गया था और लौटा नहीं। अब वो किसी युवती से शादी कर रहा है। यह गलत है। युवक ने दोस्त के खिलाफ थाना में शिकायत की।
पुलिस ने मामला सुना तो सन्न रह गई। बाद में युवक के दोस्त को बुलाया। दोनों के घरवाले भी आ गए। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि दोनों युवक साथ रहते थे। मगर, अब एक युवक युवती से शादी करना चाहता है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।