{"_id":"5ef2e70b8ebc3e42f0553f96","slug":"young-farmer-shot-died-in-village-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः रंजिशन युवा किसान की गोली मारकर हत्या से गांव में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः रंजिशन युवा किसान की गोली मारकर हत्या से गांव में मची सनसनी
Wed, 24 Jun 2020 06:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:41 PM IST
सार
शौच जाते समय हमलावरों ने ताबड़तोड गोलियां चलाईं
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अई में जमीन के विवाद में बुधवार की सुबह किसान जर्नादन सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शौच के लिए खेत की ओर जाते समय घेरकर उनपर गोलियां बरसाईं गईं। मृतक के भाई ने परिवार के ही छह लोगों को नामजद किया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी है।
पुलिस इंस्पेक्टर से परेशान हैं एंटी रोमियो स्क्वैड में तैनात दरोगा, अफसरों से शिकायत
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम अई में देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने पिता कप्तान सिंह के साथ खेतों में खाद डाल रहा था। तभी उसका भाई जनार्दन (40) भी आ गया। कुछ देर बाद वह खेतों की ओर शौच के लिए चला गया।

Trending Videos
जर्नादन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि जमीन के पुराने विवाद के कारण रास्ते में ही चचेरे भाई महिपत सिंह पुत्र भगवान सिंह, नेपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह, श्रीपति पुत्र भगवान सिंह, आकाश पुत्र महीपत ,दीपक पुत्र नेपाल सिंह, पारस पुत्र सियाराम आदि तमंचे लेकर आए। इन लोगों ने जनार्दन पर गोलियां दाग दीं।
सिर और कमर में गोली लगने से जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन देवेंद्र और उसके पिता कप्तान भी घटनास्थल की ओर दौड़े पर तब तक आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। हत्या की खबर लगते ही इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रवेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर महीपत, नेपाल, श्रीपद, आकाश, दीपक, पारस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हत्या की हर बिंदु से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है।