{"_id":"5da0b4b78ebc3e014950a6b2","slug":"young-brahmin-mahasabha-demand-to-ban-bigg-boss-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 13' के विरोध में उतरे साधु-संत, युवा ब्राह्मण महासभा ने भी दी यह चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिग बॉस 13' के विरोध में उतरे साधु-संत, युवा ब्राह्मण महासभा ने भी दी यह चेतावनी
Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद साधु-संत व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13' को लेकर कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वृंदावन में भी बिग बॉस सीजन 13 को बंद किए जाने की मांग उठी है। शुक्रवार को इस संबंध में राधासनेह बिहारी मंदिर में अध्यात्म रक्षा मंच की बैठक बुलाई गई, जिसमें साधु-संत समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी व पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने बिग बॉस को देश की सभ्यता व संस्कृति के खिलाफ बताया। महंत राधामोहन दास, महंत रामजीवन दास, महंत सतगुरु दास, आचार्य बल्लभ दास, महंत परमेश्वर दास आदि ने बिग बॉस पर रोक लगाए जाने की मांग की।
उधर, सनातन संस्कार धाम में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी बिग बॉस शो का विरोध किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक व प्रदेश महामंत्री पंडित आशीष चतुर्वेदी ने शो की निंदा करते हुए रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
युवा ब्राह्मण महासभा ने 'बिग बॉस 13' बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बता दें कि शो में 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।