{"_id":"5db91a508ebc3e93b4347584","slug":"youman-self-immolation-in-police-custody-at-chalesar-police-post-of-etmadpur-police-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला
Wed, 30 Oct 2019 06:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आग लगाने वाला युवक, चौकी में रखा डीजल कैन
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर की छलेसर पुलिस चौकी में मंगलवार को युवक ने खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद उसे कालिंदी विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से देर रात उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवक जफर को ट्रक चालक से लूट के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारियों ने शाम तक मामला दबाए रखा।
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित शाही मस्जिद कटरा पठान निवासी 22 वर्षीय जफर पुत्र सादिक को मंगलवार तड़के ट्रक चालक सैमरापुरवा, औरैया निवासी बाबू सिंह और परिचालक एटा निवासी वी सहाय ने मोबाइल और पर्स लूटते पकड़ा था। पुलिस उसे छलेसर चौकी पर लाई थी।
आरोप है कि चालक बाबू सिंह ट्रक को फिरोजाबाद हाईवे पर किनारे खड़ा कर सो रहा था। तभी जफर और उसके दो साथी अपाचे से आए। उन्होंने पहले ट्रक से डीजल चोरी किया। बाद में जफर एक साथी के साथ केबिन में चढ़कर पर्स और मोबाइल लूटने लगा।

चालक और परिचालक ने उसे पकड़ लिया। उसके दोनों साथी भाग गए। जफर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुबह 10 बजे चालक चौकी पर तहरीर लिख रहा था। तभी जफर ने शौच के लिए कहा।
पुलिसकर्मियों ने उसे परिसर में बने शौचालय में भेज दिया। बताया गया है कि वह चौकी में रखी डीजल की कट्टी उठा ले गया। अचानक उसकी चीख सुनाई दी। पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह शौचालय का दरवाजा खोला। जफर लपटों से घिरा हुआ था।
पुलिसकर्मी आग बुझाने के बाद उसे कालिंदी विहार स्थित अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामला शाम तक दबाए रखा। रात आठ बजे घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।

कैसे आग लगी, जांच की जा रही है
जफर को ट्रक चालक से मोबाइल और पर्स छीनने के आरोप में पकड़ा गया था। उसने शौचालय में खुद को आग लगाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग डीजल से लगी या किसी और से और माचिस कहां से आई? घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ एत्मादपुर को जांच सौंपी गई है। - बबलू कुमार, एसएसपी