फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You can bring home household items along with gold and silverYou can bring home household items along with gold and silver

Agra News: घर ला सकते हैं सोने-चांदी के साथ घरेलू इस्तेमाल का सामान

Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
You can bring home household items along with gold and silverYou can bring home household items along with gold and silver
आगरा। धनतेरस के साथ ही शनिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। लक्ष्मी के शुभागमन के लिए लोग घरों में सोने-चांदी के आभूषण, देव प्रतिमाएं, गाड़ी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के सामान और सजावट के सामान की खरीदारी करेंगे। अगर आप अभी तक यह तय नहीं कर पाएं है कि इस धनतेरस पर क्या खरीदना है तो हम आपको बता रहें है कुछ ऐसी चीजें जिसको घर में लाने से सकारात्मकता बढ़ेगी। धनतेरस पर पूरे दिन को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस से प्रतिदिन घर में दीप प्रज्वलित करना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि आज ही के दिन समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें देवताओं का चिकित्सक और आरोग्य का देवता माना जाता है। वहीं धनतेरस पर 13 दीपक जरूर जलाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। वहीं शाम को यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में आटे का बना चौमुखी दीपक रखने की परंपरा है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार (प्रवेश द्वार, घर के मंदिर, रसोई, तुलसी और पड़ोसी के घर के बाहर भी दीपक रखना शुभ होता है।
विज्ञापन


खरीदारी का शुभ मुहूर्त
दिन में 11:13 बजे से 1:17 बजे तक
दोपहर में 3:01 से 5:55 बजे तक और
शाम को 7:37 से 11:45 बजे तक।

घर लाएं ये
आभूषण या मूल्यवान धातु और नग : धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती और हनुमान जी की प्रतिमा, राम दरबार, राम लला, राधा-कृष्ण, दुर्गा देवी, शिव परिवार या फिर कामधेनु गाय की मूर्ति ला सकते हैं। चाहें तो स्वर्ण और चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन : अगर आप लंबे समय से अपना वाहन बदलने की सोच रहे हैं तो धनतेरस इसके लिए एकदम सही समय है। अगर आप बुकिंग नहीं करा पाएं है तो धनतेरस पर नए वाहन की बुकिंग भी करा सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बर्तन : धनतेरस पर घरेलू उपयोग के उपकरण, फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव, ओटीजी, एयर फ्रायर, टोस्टर, सैंडविच मेकर, क्रॉकरी सेट, कटलरी सेट, डिनर सेट, पैन सेट (कड़ाही आदि), घरेलू प्रयोग के लिए कांसे, पीतल या स्टील के बर्तन आदि की खरीद कर सकते हैं।




पूजन का समय
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। उत्तर-पूर्व दिशा में इनकी पूजा करना शुभ होता है। इस दिन साबुत हल्दी की गांठ, 5 कौड़ी, 5 गोमती चक्र, 5 सुपारी, 5 कमलगट्टे, 5 हरी इलायची 5 लौंग, साबुत धनिया, अक्षत, कुमकुम, चांदी का सिक्का और कुछ रुपये रखें। सारी सामग्री को एक लाल कपड़े में अच्छी तरह बांधकर पोटली बना लें। पूजन के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी में रखें, ऐसा करने से धन का आगमन बना रहता है। - अनीता पाराशर, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed