{"_id":"5b18f1684f1c1b8c278b4724","slug":"yogi-adityanath-said-that-the-helpless-prime-minister-was-rajiv-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सीएम योगी का बयान- असहाय प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी, इस पर भी उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सीएम योगी का बयान- असहाय प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी, इस पर भी उठाया सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्राम चौपाल में जहां भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बड़ा बयान दिया।
योगी ने कहा कि राजीव गांधी असहाय प्रधानमंत्री थे, राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार 100 पैसे विकास कार्य के लिए देती है और 90 पैसे बिचौलिए खा जाते हैं।
जनता को सिर्फ 10 पैसे ही मिलते हैं। योगी ने उनके इस कथन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी थी, बावजूद इसके वह भष्ट्राचार पर अंकुश क्यों नहीं लगा सके ?

Rajiv Gandhi
योगी आदित्यनाथ बोले कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचया जा रहा है। इसीलिए सरकार जनधन योजना के तहत लोगों के खाते खोल रही है।
इससे बिचौलियों पर अंकुश लगा है। जनता को उसका हक मिल रहा है। चौपाल में उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी जनता को दी। साथ ही संवाद करके जनता से मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा।
इससे बिचौलियों पर अंकुश लगा है। जनता को उसका हक मिल रहा है। चौपाल में उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी जनता को दी। साथ ही संवाद करके जनता से मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा।