फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath on ram mandir verdict mathura up news

अयोध्या फैसले पर बोले मुख्यमंत्री योगी: हम भाग्यशाली हैं, जो संघर्ष के साथ परिणाम के साक्षी बने

Fri, 29 Nov 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath on ram mandir verdict mathura up news
भक्तिवेदांत मंदिर में संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं जो संघर्ष के साथ-साथ परिणाम के भी साक्षी बने हैं। सैकड़ों पीढिय़ां ऐसी चलीं गईं जिन्होंने संघर्ष तो देखा, लेकिन परिणाम नहीं देख पाए।
विज्ञापन


गुरुवार को वृंदावन आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्षयपात्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदा कर सुनरख मार्ग स्थित भक्ति वेदांत मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने कई धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को जो फल प्राप्त हुआ है, उससे हर भारतवासी व रामभक्त अपने आप को भाग्यशाली मानता है। 500 वर्षों की समस्या जो शांति व सौहार्द के लिए चुनौती बनी हुई थी। उसे लोकतंत्र व न्यायपालिका की ताकत ने मात्र 45 मिनट में हल कर दिया। यही लोकतंत्र की असली ताकत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'वृंदावन लीलाधारी की पावन भूमि '

भागवत कथा के मंच से योगी ने कहा कि वृंदावन लीलाधारी की पावन भूमि है। यहां हर क्षण उनका चमत्कार देखने को मिलता है। एक घंटे पूर्व वो एक आयोजन में थे तो वहां धूप थी। मंदिर के लोकार्पण के लिए जैसे ही मंदिर की सीढ़ियां चढ़े, तो इंद्र भगवान ने कृपा करना प्रारंभ कर दिया। प्रकृति व परमात्मा का सम्मिलन कैसे होता वृंदावन की धरती उसका साक्षात उदाहरण है।
  
राष्ट्रपति को विदा कर दोपहर 3.30 बजे भक्ति वेदांत मंदिर पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मंदिर में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने यज्ञ में 11 आहुतियां दीं। 150 वेदगपाठी विप्र बालकों के स्वस्तिवाचन के बीच  वो भक्ति वेदांत मंदिर पहुंचे। 

जहां योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियों का दुग्धाभिषेक किया। मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा पंडाल में पहुंचे। जहां उन्होंने अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। व्यासपीठ पर विराजमान डॉ रामकमलदास वेदांती ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed