फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath

जन समस्याओं को सुनकर कराएं निस्तारण

Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
एनआईसी में बैठक में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार की शाम वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मैनपुरी जिले कराए जा रहे विकास कार्यों और कोविड की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनें। शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निस्तारण करें। संचालित निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण करके संबंधित विभागों को हैंडओवर करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि समस्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवनों का निर्माण तत्काल कराएं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं। जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा करते हुए सांसद, विधायक निधि का जनहित में सदुपयोग करें। योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतें।
विज्ञापन

घर-घर नल परियोजना धरातल पर साकार हो। एसपी अजय कुमार को निर्देश दिए कि अपराधियों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में मौजूद आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री से भी मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एडीएम बी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं पर हो रहा काम
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया 292 करोड़ की लागत से भोगांव-शिकोहाबाद मार्ग पर सड़क के चैाड़ीकरण, सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। अवमुक्त बजट के सापेक्ष 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 103.22 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का 89 प्रतिशत, 104.43 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सैनिक स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षिक सत्र प्रारंभ है।
खाद और बीज की नहीं है कमी
डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया खाद, बीज, उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। अगस्त तक 24040 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 23940 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण हुआ है। 141.93 करोड़ की आठ परियोजनाएं संचालित हैं। इसमें अभी तक 105.69 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके सापेक्ष 14.67 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। कोरोना संक्रमितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एक हजार बेड की व्यवस्था की गई है। 10 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। प्रवासी मजदूरों को काम दिलाया गया है।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि भोगांव में पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल के पास फूड प्रोसेसिंग पार्क विकसित किए जाने, कस्बा भोगांव में पुरानी तहसील की भूमि पर कन्या इंटर कॉलेज स्वीकृत कर निर्माण कराए जाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed