{"_id":"5c5be0a9bdec22738335eeda","slug":"yogi-adityanath-government-budget-announcement-for-mathura-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के बजट में 'तीर्थनगरी' पर बरसा पैसा, ताजनगरी के लिए कुछ नहीं है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के बजट में 'तीर्थनगरी' पर बरसा पैसा, ताजनगरी के लिए कुछ नहीं है खास
Thu, 07 Feb 2019 01:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Taj mahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में योगी सरकार ने गुरुवार को अपना तीसरा बजट पेश किया। इसमें तीर्थनगरी मथुरा-वृंदावन के लिए तो कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन ताजनगरी के हाथ खाली रह गए। सिर्फ आगरा मेट्रो के लिए 175 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, यहां के पर्यटन स्थलों को लेकर कोई नई घोषणा नहीं है।
बजट में उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ में सुविधाओं के लिए 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही मथुरा-वृंदावन ऑडिटोरियम के लिए 8.38 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। वहीं, संस्कृति विद्यालयों के लिए भी बजट का एलान किया गया है।
उधर, बजट में आगरा मेट्रो के सिवाय ताजनगरी के लिए कुछ खास नहीं है। आगरा मेट्रो के लिए 175 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। न बैराज, न एयरपोर्ट के लिए पैसा और न ही आलू किसानों के लिए कोई घोषणा हुई है।
विज्ञापन
योगी सरकार के बजट में ताजमहल समेत मुगलिया इमारतों के विकास और संरक्षण लिए कुछ नहीं मिला है। इतना ही नहीं योगी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को भी भूल गए।
वहीं, आवारा गोवंश के रखरखाव और देखरेख लिए कई घोषणा की गई हैं। इनमें 165 करोड़ रुपये से निराश्रित गोवंश के भरण पोषण के लिए दिए जाएंगे। वहीं प्रदेश के लिए ग्रामीणों में 247.60 करोड़ से गोशालाएं बनवाई जाएंगीं, शहरी क्षेत्रों में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय के लिए 200 करोड़ की योजना है।