यूपी के मठ-मंदिर, आश्रम और गोशालाओं को सस्ती बिजली देगी योगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मठ-मंदिर, आश्रम और गोशालाओं को योगी सरकार सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वृंदावन में आयोजित ब्रज विकासोत्सव में की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मठ-मंदिर, आश्रम और गोशालाओं को सस्ती बिजली देगी। यदि कहीं नलकूप है तो वहां भी सस्ती दरों पर कनेक्शन दिया जाएगा। गो पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार गोशालाओं को कई और सहूलियत देने जा रही है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले अक्षय पात्र मंदिर में आयोजित विकासोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अरब 46 करोड़ 74 लाख 79 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।
संतों से किया ये आह्वान
ब्रज को सजाना और संवारना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने वृंदावन के संतों से आह्वान किया कि वह मथुरा को सजाने में सरकार का सहयोग करें। यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार को उनकी मदद चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने गऊ पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गोशालाएं खोलने का प्रजेक्ट बनाया है। हर जिले में एक करोड़ 20 लाख रुपये गोशाला के लिए दिए गए हैं। हर नगर निगम को भी इसके लिए बजट दिया जा रहा है।
सभी मंदिर, मठ, आश्रम और गोशालाओं को अभी तक कामर्शियल दरों पर बिजली दी जा रही थी, लेकिन अब घरेलू दरों से भी सस्ती बिजली दी जाएगी। इसके लिए ऊर्जा विभाग जल्द की शासनादेश जारी करने जा रहा है।