फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yoga teacher arrested for defame to mother-daughter by fake ID Facebook in agra

आगरा: दोस्ती न करने पर योग शिक्षक ने रची ऐसी साजिश, अंजान फोन कॉल से मां-बेटी हो गईं परेशान

Sun, 10 Oct 2021 10:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

आगरा में दोस्ती न करने पर योग शिक्षक ने फेसबुक पर छह फर्जी आईडी बनाकर मां-बेटी का मोबाइल नंबर डाल दिया। अंजान लोगों के कॉल आने पर उनको जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया।  

विज्ञापन
yoga teacher arrested for defame to mother-daughter by fake ID Facebook in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में योग शिक्षक ने दोस्ती नहीं करने पर मां-बेटी को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर छह फर्जी आईडी बना दीं। इससे अंजान लोगों के कॉल आने लगे। उनकी बोली लगाने लगे। इससे मां-बेटी दहशत में आ गईं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच में पूरा मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने योग शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनके पास दो महीने पहले अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हुए थे। लोग कभी उन्हें तो कभी उनकी बेटी को कॉल करते थे। पति को भी कई बार कॉल आए। उनके बारे में गलत बात करते थे। पीड़िता ने एसएसपी मुनिराज जी. से शिकायत की। उन्होंने जांच साइबर सेल को सौंपी। जांच के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
पुलिस के मुताबिक, आंबेडकर पार्क निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अछनेरा के गांव बबरौद निवासी दीपक फरार है। अनिकेत एक एकेडमी में योग शिक्षक है। पीड़िता अपनी बेटी के साथ योग करने जाती थीं। तभी उसकी बातचीत होने लगी। उसने मोबाइल नंबर भी ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

yoga teacher arrested for defame to mother-daughter by fake ID Facebook in agra
आरोपी योग शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

वह फोन करके टिप्स देने लगा। महिला के घर भी आने लगा। इस दौरान उसने भद्दे मजाक शुरू कर दिए। इस पर महिला ने उसकी फटकार लगा दी। वो बेटी से नजदीकियां बढ़ाने लगा। उसको मोबाइल पर मैसेज करता। बेटी ने मां को बताया। महिला ने उसके घर आने पर रोक लगा दी।

विदेश की मिल रही थी लोकेशन
अनिकेत को यह बात अच्छी नहीं लगी। उसने महिला के नाम से उनकी फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। उनके नंबर भी लिख दिए। बेटी और पति का नंबर भी डाल दिया। 

आरोपी अपने साथी दीपक का इंटरनेट प्रयोग में लेता था। कई आईडी चलाने के लिए वीपीएन का भी प्रयोग किया। इससे उसकी लोकेशन विदेश की मिल रही थी। साइबर सेल की जांच में आरोपी पकड़ लिया गया। पीड़िता ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

रिश्ते के देवर ने महिला का जीना किया दुश्वार
एक दूसरे मामले में एक महिला को रिश्ते का देवर ही परेशान कर रहा था। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि पांच साल से घर में ममिया ससुर के बेटे का आना-जाना था। 

आरोप है कि देवर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। वो इसका विरोध करती थीं। इस पर उसे, भाई और मां को जान से मारने की धमकी देता था। मोबाइल पर धमकी देने की रिकॉर्डिंग कर ली। इस बात की भनक आरोपी को हो गई। 

उसने मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी। वह अब धमकी दे रहा है कि उसके कुछ वीडियो हैं, जिन्हें वायरल कर देगा। परिवार को जान से मार देगा। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज विवेचना की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed