फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yog intructor interview postponed

Agra News: सीडीओ ने स्थगित किया योग प्रशिक्षक का साक्षात्कार

Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
yog intructor interview postponed
19एमएनपी-25-विकास भवन में मौजूद योग प्रशिक्षक भर्ती के आवेदक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। योग प्रशिक्षक भर्ती में गुपचुप तरीके से आवेदन निरस्त किए जाने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने बृहस्पतिवार को होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। साथ ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी को फटकार लगाते हुए आवेदन निरस्त करने का कारण स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नौनेर स्थित गुरुकुल योग वेलनेस केंद्र में योग प्रशिक्षक और योग सहायक की तैनाती के लिए आवेदन मांगे गए थे। योग प्रशिक्षक के पद पर कुल 59 और योग सहायक के पद पर 18 आवेदन आए थे। इसमें से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. श्वेता वैश्य ने मनमानी करते हुए क्रमश: 47 और 12 आवेदन निरस्त कर दिए। कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों को कोई जानकारी भी नहीं दी गई। गुपचुप तरीके से 19 जनवरी को साक्षात्कार भी रख दिया गया। आवेदकों की समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को बिना कारण बताए आवेदन निरस्त करने पर फटकार लगाई। कुछ आवेदकों ने भी सीडीओ से मुलाकात कर अपने प्रार्थना पत्र सौंपे। इस पर सीडीओ ने तत्काल निर्देश दिए कि अगर कोई आवेदन निरस्त किया गया है तो उसका कारण स्पष्ट किया जाएगा। अकारण अगर कोई आवेदन निरस्त किया गया है जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद आवेदक लौट गए। फिलहाल मुख्य विकास अधिकारी ने 23 जनवरी को साक्षात्कार के लिए तारीख दी है। इससे पहले सभी आवेदनों को जांचना होगा।
विज्ञापन

सभी आवेदकों को भेजी जाए सूचना
सीडीओ विनोद कुमार ने स्पष्ट आदेश दिए कि जिन आवेदकों के आवेदन में कोई कमी है, उन्हें भी डाक के माध्यम से अवगत कराया जाए। आखिर उन्हें ये जानने का पूरा हक है कि आखिर किस कारण से उनका आवेदन निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
योग प्रशिक्षक और योग सहायक भर्ती में गलत तरीके से आवेदन निरस्त करने की जानकारी मिली है। साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया की जाएगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed