फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yashika's half-century and Kalpana's steady bowling powered Uttar Pradesh to an easy win.

Agra News: यशिका के अर्धशतक और कल्पना की सधी गेंदबाजी से यूपी की आसान जीत

Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Yashika's half-century and Kalpana's steady bowling powered Uttar Pradesh to an easy win.
य​शिका और कल्पना
आगरा। महिला अंडर-15 वनडे प्रतियोगिता में आगरा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कप्तान यशिका की संयमित बल्लेबाजी और कल्पना लोधी की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर यूपी ने शनिवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में असम को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आगरा की गेंदबाज कल्पना लोधी ने सात ओवर में सिर्फ 19 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी किफायती गेंदबाजी की बदौलत असम की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन टीम की कप्तान आगरा की यशिका ने पारी को संभाल लिया। यशिका ने 75 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। यूपी ने दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

यशिका और कल्पना

यशिका और कल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed