फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna wflood like situation in agra after yamuna water level increaseater level increase

यमुना फिर उफान पर, 24 घंटे में सात फुट जलस्तर बढ़ा, आगरा में अलर्ट

Fri, 28 Sep 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
yamuna wflood like situation in agra after yamuna water level increaseater level increase
उफान पर बह रही यमुना
यमुना एक बार फिर से उफान पर है। सिर्फ 24 घंटे में सात फुट से अधिक जलस्तर बढ़ गया है। आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से चार फुट से भी कम रह गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही अस्थायी रूप से यमुना की तलहटी के आसपास रहने वालों को अपना स्थान छोड़ने के लिए कहा है।
विज्ञापन


यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार रात लगभग आठ बजे 491.2 फुट पर पहुंच गया, जबकि शाम चार बजे 490.7 फुट पर था, जबकि बुधवार शाम को नदी का जलस्तर 483.9 फुट पर था। खतरे का निशान 495 फुट पर है। जिस तरह से नदी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को जलस्तर में और भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई गई है। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम चार बजे गोकुल बैराज से 53667 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इतना ही पानी रात आठ बजे छोड़ा गया। पिछले दिनों बारिश के दौरान भी नदी उफान पर थी। इसके आसपास रहने वाले तमाम लोग दूसरी जगहों पर स्थानांतरित हो गए थे। वहीं, नदी में जलस्तर बढ़ने पर तमाम लोग इसका आनंद लेने के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed