फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna water level increased in Agra

UP: फिर उफान पर यमुना...गोकुल बैराज से छोड़ा 90 हजार क्यूसेक पानी, आगरा में चेतावनी स्तर किया पार

Sun, 31 Aug 2025 11:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ चौकियों पर अलर्ट जारी किया गया है। हर घंटे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार बाढ़ की आशंका नहीं है, लेकिन निचले इलाकों में खेतों में पानी भर सकता है।

विज्ञापन
Yamuna water level increased in Agra
आगरा में डरा रहा यमुना का विकराल रूप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना फिर उफान पर आ गई है। शनिवार रात आठ बजे वॉटर वर्क्स पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से साढ़े तीन इंच ऊपर निकलकर 495.3 फीट पहुंच गया। शनिवार सुबह मथुरा स्थित गोकुल बैराज से यमुना में 90,483 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसका असर तटवर्ती इलाकों में रविवार सुबह से नजर आएगा।
विज्ञापन


 

पिछले सप्ताह यमुना का जलस्तर 496 फीट तक पहुंच गया था। इससे करीब 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। कुछ दिन थमने के बाद शुक्रवार रात से यमुना में फिर उफान शुरू हो गया। शुक्रवार को यमुना में 77,107 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं शनिवार को 90,483 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर करीब छह इंच बढ़ा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला ने बताया कि यमुना किनारे स्थित बाढ़ चौकियों पर अलर्ट जारी किया है। हर घंटे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ की आशंका नहीं है, लेकिन निचले इलाकों में खेतों में पानी भर सकता है। उन्होंने कहा कि लोग नदी किनारे न जाएं। नावों का संचालन भी बंद है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं। यमुना का चेतावनी स्तर 495 फीट पर है।

 
विज्ञापन

ताजेवाला बैराज से छोड़ा 49,553 क्यूसेक पानी
गोकुल बैराज के अलावा यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड यानी ताजेवाला बैराज से शनिवार सुबह 49,553 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ओखला बैराज से 40,216 क्यूसेक पानी छोड़ा गया गया। उधर, पिनाहट में चंबल का जलस्तर 119 मीटर है। चंबल में बाढ़ का खतरा 130 मीटर पर है।

ये भी पढ़ें-UP: वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे...ताबूत में लाैटे, चार लाशों को देख फट पड़ा कलेजा; हर किसी की आंखें हुईं नम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed