फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे...ताबूत में लाैटे, चार लाशों को देख फट पड़ा कलेजा; हर किसी की आंखें हुईं नम

Sun, 31 Aug 2025 05:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 31 Aug 2025 05:14 PM IST
सार

वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया आगरा का परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें चार लोगों की माैत हो गई। जम्मू से शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। ताबूत में अपनों को देख परिजनों का कलेजा फट पड़ा।

विज्ञापन
dead bodies of Vaishno Devi landslide in jammu victims reached Agra
वैष्णो देवी भूस्खलन में आगरा के चार लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिन अपनों को वैष्णो माता के दर्शन के लिए हंसी-खुशी विदा किया था, शनिवार को जब वे ताबूत में बंद आए तो परिजन के साथ पूरे कुम्हारपाड़ा में लोग गमगीन हो गए। मां-पिता सहित चार लोगों के शव देखकर बेटियां बेहोश हो गईं। बेटे का बुरा हाल हो गया। चीत्कार मची तो हर कोई रो पड़ा। जम्मू में भूस्खलन में मृत जूता कारीगर अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी सुनीता, पौत्री 11 महीने की सेजल और बेटे की साली 12 साल की भावना के शव शनिवार शाम को घर लाए गए। 


 
dead bodies of Vaishno Devi landslide in jammu victims reached Agra
परिजनों का फट पड़ा कलेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रकाबगंज थाने के समीप स्थित कुम्हारपाड़ा के अर्जुन सिंह 24 अगस्त को बेटे दीपक की बेटियों 3 साल की एंजेल और 11 महीने की सेजल का मुंडन करने के लिए वैष्णो माता के मंदिर गए थे।उनके साथ में बेटे दीपक, पत्नी सुनीता, पुत्रवधू मोना के अलावा बेटी यासमीन, दामाद मोहित कुमार, बेटे की साली 12 वर्षीय भावना भी थीं। 

 
dead bodies of Vaishno Devi landslide in jammu victims reached Agra
ताबूत में पहुंचे शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 अगस्त को भूस्खलन होने की वजह से पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। बेटा दीपक लघुशंका के लिए गया था, इसलिए जान बच गई। वहीं अर्जुन सिंह, सुनीता, सेजल और भावना की मृत्यु हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dead bodies of Vaishno Devi landslide in jammu victims reached Agra
लोगों की जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन सिंह का शव शुक्रवार शाम को मिल सका था। वहीं उनकी पुत्रवधू मोना का पैर कट गया था। उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को चारों मृतकों के शव आगरा लाए गए। श्राइन बोर्ड ने दो गाड़ियों से शवों को ताबूत में बंद कर भेजा था। अंतिम दर्शन के लिए पहले ही परिजन और मोहल्ले के लोग जुट गए थे।

 
विज्ञापन
dead bodies of Vaishno Devi landslide in jammu victims reached Agra
वैष्णो देवी हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन सिंह की दो बेटियां पूजा और रीना घर में ही मौजूद थीं जबकि दो बेटी नीलम और यासमीन जम्मू से ही शवों के साथ आई थीं। घर आने के बाद बेटियों ने माता-पिता सहित अन्य के चेहरे दिखाने के लिए जिद की। जैसे ही चेहरे खोले गए पूजा और रीना बेसुध हो गईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed