फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Maiya was draped with a chunari, Parvati Ghat resonated with chants of Radhe-Shyam

Agra News: यमुना मैया को ओढ़ाई चुनरी, राधे-श्याम के जयकारों से गूंजा पार्वती घाट

Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Maiya was draped with a chunari, Parvati Ghat resonated with chants of Radhe-Shyam
यमुना मैया को चुनरी ओढ़ाते लोग - फोटो : samvad
आगरा। कार्तिक मास की एकादशी पर यमुना मैया को 300 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। चुनरी मनोरथ के दौरान बल्केश्वर का पार्वती घाट राधे-श्याम के जयघोष से गुुंजायमान हो गया। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति ने अपने 100वें वर्ष की शुरुआत चुनरी मनोरथ उत्सव से की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में सैकड़ों भक्त बैंड-बाजों और शंखध्वनि के साथ नृत्य करते, भजन गाते हुए 300 मीटर लंबी चुनरी लेकर पार्वती घाट पहुंचे। यमुना तट पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक चुनरी अर्पित कर श्रीकृष्ण की पटरानी को नमन किया। श्रद्घालुओं ने यमुना मैया का दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन


अभिषेक के बाद जब सैकड़ों भक्तों ने दीपदान किया तो यमुना की लहरों पर झिलमिलाते दीपों से घाट जगमग हो गया। पूजन व आरती प्राचीन सीताराम मंदिर वजीरपुरा के महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज शास्त्री, विष्णु पंडित, पंडित प्रमोद पाराशर, दुर्गेश शास्त्री ने संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के 100 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब लीला आरंभ से पहले चुनरी मनोरथ उत्सव, दुग्ध धार और दीपदान का आयोजन हुआ है। कहा कि 25 अक्तूबर से श्रीकृष्ण गोशाला वाटरवर्क्स परिसर में शताब्दी वर्ष का श्रीकृष्ण लीला महोत्सव प्रारंभ होगा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शुभारंभ चुनरी मनोरथ उत्सव के साथ करने की घोषणा की।


मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव पीढ़ियों से बृजभूमि की जीवंतता को बनाए हुए हैं। इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख पार्षद मुरारीलाल गोयल, संयोजक गिर्राज बंसल, संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंघल, पार्षद पूजा बंसल, शेखर गोयल, संजय गर्ग, अशोक गोयल, आदर्श नंदन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed