फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna in spate again in Agra water level is just three inches away from red mark

आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ के खतरे से दहशत में लोग...खाली कराए जा रहे जलाशय

Tue, 25 Jul 2023 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

आगरा में यमुना उफान पर है। एक बार फिर बाढ़ के खतरे से लोग दहशत में हैं। यहां जलाशय खाली कराए जा रहे हैं। गोकुल और ओखला बैराज से पानी छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
Yamuna in spate again in Agra water level is just three inches away from red mark
Flood In Agra: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना फिर उफान पर है। लाल निशान से महज तीन इंच दूर है। मंगलवार को 10 घंटे में चार इंच जलस्तर बढ़ा है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। शाम छह बजे तक वॉटर वर्क्स पर यमुना जलस्तर 494.7 फीट था। यमुना में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने फिर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


यमुना की बाढ़ से पिछले दिनों 40 गांव प्रभावित हुए थे। पहले हथिनीकुंड से 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद 13 साल में यमुना जलस्तर 499.3 फीट तक पहुंच गया। मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट पर है। 21 जुलाई को फिर हथिनीकुंड से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण प्रभारी राकेश बाबू के अनुसार हथिनीकुंड से छोड़ा पानी अभी गोकुल बैराज नहीं आया, लेकिन उससे पहले ही ओखला व गोकुल बैराज के जलाशय को खाली किया जा रहा है। इस वजह से मंगलवार को ओखला व गोकुल दोनों बैराज से डिस्चार्ज बढ़ गया है। उन्होंने कहा, हर घंटे यमुना जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां अलर्ट की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला

स्मारकों में भरा पानी, बगीचों में कीचड़

एत्मादउद्दौला स्मारक की यमुना की तरफ स्थित बारादरी के नीचे कमरों में पानी अभी भरा है। महताबाग बाग 18 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद है। ताज व्यू पॉइंट भी डूबा है। बगीचों में कीचड़ है। दोबारा जलस्तर बढ़ने से स्मारकों में फिर पानी भर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed