फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna

कल ब्रजधाम के दिव्य दर्शन को निकलेंगे साधु-संत

Sun, 31 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 31 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
yamuna
ब्रज की धरोहर के संरक्षण और दिव्य दर्शन के लिए देश के विभिन्न इलाकों के साधु-संत एक फरवरी को बटेश्वर से वृंदावन तक की पदयात्रा पर निकलेंगे। 33 दिवसीय यात्रा के दौरान लोगों को ब्रज की धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा बटेश्वर की ऐतिहासिक शिव मंदिर शृंखला से शुरू होगी। इसके लिए बंगाल, बिहार और राजस्थान से साधु-संतों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यमुना नदी को बचाने के लिए हर साल बटेश्वर से वृंदावन तक होने वाली साधु-संतों की पदयात्रा इस बार ब्रज की विरासत को सहेजने के उद्देश्य से होगी। वंदनगिरि महाराज और सियाराम दास महाराज के नेतृत्व में एक फरवरी से चार मार्च तक चलने वाली यात्रा यमुना पूजन के साथ शुरू होगी। महंत सियाराम दास महाराज ने बताया कि इस दौरान बटेश्वर सती मंदिर, रेणुका धाम, च्वयन ऋषि आश्रम, पांडव तपोभूमि, व्यास जन्मस्थान, सत्यवती जन्मस्थान, श्रंगी ऋषि तपोभूमि, सूरदास तपोभूमि, नारद गुफा, श्रीकृष्ण स्वधाम गमन स्थल, दाऊजी, चिंताहरण, गोकुल, रमणरेती, कृष्ण जन्मभूमि, ध्रुव तप स्थान, सांतुन कुंड, गोवर्धन, आदिबद्री, केदारनाथ, विमल कुंड, रामेश्वरम, कदंबखंडी, बरसाना, पासवा, नंदगांव, कोकिला वन, चमेली वन, ब्रजखंब, शेष साई, क्षीर सागर, प्रहलाद होलिका लीला, बलराम कुण्ड, हनुमान गढ़ी, भद्रवनधाम, वंशीवट, भांडीखन, वेलवन और राधारानी मंदिर वृंदावन के संरक्षण का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन

-------
पदयात्रा के पड़ाव
एक फरवरी को सियाराम दास आश्रम बटेश्वर, दो को चौसिंगी गांव, तीन को भदरौली, चार को अरनौटा, पांच को गुसाई गढ़ी, छह को घाघपुरा, सात को बांगुरी, आठ को कहरई, नौ को नामनेर 10 को अटूस, 11 को रुनकता, 12 को पटलौनी, 13 को छौली, 14 को रमणरेती, 15 को अडीग, 16 को गार्वधन, 17 को डींग, 18 को आदिवद्री, 19 को कैथवाडा, 20 को केदारनाथ, 21 को कामां, 22 को बरसाना, 23 को नंदगांव, 24 को कोटवन, 25 को चमेली वन, 26 को खाम्वी, 27 को नंदवन, 28 को फालेन, 29 को शेरगढ़, एक मार्च को मीरपुर, दो को टेंटीगांव, तीन को वंशीवट, चार को वृंदावन में पड़ाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बाह में जनजागरण शुरू
जनजागरण यात्रा से जुड़ने के लिए लोग को प्रेरित करने को बाह क्षेत्र में साधु संतों की टोलियां पहुंचने लगी हैं। बंगाल के सुनीता सरकार, सावित्री अधिकारी, नंदकेश्वर बृह्मचारी, हृदय कृष्णदास, विश्वजीत पटनायक, राजस्थान के उदयानंद, प्रेमदास महाराज, प्रेमगिरि महाराज, यूपी के पीतांबर महाराज, भोलेनाथ महाराज, रामानन्द महाराज आदि ने ग्रामीणों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सियाराम दास महाराज के आश्रम पर भजन कीर्तन के साथ राधे-राधे के घोष गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed