{"_id":"64b6ca4dcf487e8af1046e87","slug":"yamuna-flood-in-agra-inundates-villages-ndrf-rescues-stranded-people-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का रौद्र रूप: गांवों में भरा पानी, शहर से संपर्क टूटा; टीलों में फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का रौद्र रूप: गांवों में भरा पानी, शहर से संपर्क टूटा; टीलों में फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू
Tue, 18 Jul 2023 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
आगरा में यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यहां गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। गांवों का शहर से संपर्क टूट गया। टीलों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया।
विज्ञापन
आगरा में यमुना का रौद्र रूप: गांवों में भरा पानी, लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र के तनौरा नूरपुर गांव में मंगलवार को बाढ़ का पानी भर गया। इससे 21 लोग टीले और झाड़ियों के बीच बाढ़ के पानी में फंस गए। सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) ने आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद सभी लोगों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
बिचपुरी तहसील के तनौरा नूरपुर गांव का मंगलवार को जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। मेहरा नाहरगंज गांव में भी पानी भर गया। रास्ते बंद हो गए। जलस्तर बढ़ने से 21 लोग पांच अलग-अलग टीलों पर फंस गए। चारों तरफ पानी भरने के कारण निकल नहीं पा रहे थे। सुबह आठ बजे प्रशासन को सूचना मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: पहले बड़ी फिर 10 साल की बेटी संग किया गंदा काम, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाई सजा, मां का कदम बना नजीर
विज्ञापन
एसडीएम परीक्षित खटाना व अन्य अफसर एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खेतों के बीच टीलों पर झाड़ियों में फंसे सौदान सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवर, हरदयाल, हेत सिंह, लख्मी चंद, राजू आदि को मोटरबोट से बाहर निकाला। नायब तहसीलदार रवीश कुमार ने बताया कि फंसे हुए लोगों में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल थीं। आठ बकरी, एक भैंस, दो कुत्ते व अन्य सामान था। सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।
यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
नूरपुर के रास्तों व खेतों में पांच फीट से अधिक पानी भरा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कुछ लोगों ने निकलने से मना किया, लेकिन उन्हें समझाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। डूब क्षेत्र में अब कोई नहीं बचा है। वहीं मेहरा नाहरगंज स्थित काका की ठार में बाढ़ ने मकानों को चपेट में ले लिया है।