{"_id":"e15a478209af55535a36f46f4775e2c5","slug":"yamuna-expressway-tol-captured-ruskus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे: टोल पर कब्जा, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे: टोल पर कब्जा, जमकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 31 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के अवधूत आश्रम के संत महारामजी महाराज से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल वसूलने और अभद्रता करने पर उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टोल पर कब्जा कर लिया। एक घंटे तक बिना टोल के ही वाहन गुजारे गए। बाद में जेपी ग्रुप के अधिकारियों ने बाबा से माफी मांगी। तब उनके समर्थक शांत हुए।
अवधूत आश्रम से संत महारामजी महाराज काफिले के साथ दोपहर करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे से होकर शिकोहाबाद जाने को निकले थे। बाबा के समर्थकों ने बताया कि टोलकर्मी ने परिचय देने के बाद भी उनसे टोल टैक्स वसूल लिया। बाबा से अभद्र भाषा में बात की। इसकी जानकारी बाबा के अनुयायी एटा निवासी भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह को हुई तो वह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर पहुंच गए। सभी वहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने जेपी ग्रुप के अधिकारियों से बातचीत कराने की बात कही। काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने टोल पर कब्जा कर लिया। टोल को फ्री करा दिया। समर्थकों का कहना था कि अधिकारी बाबा से माफी मांगे और उनसे ही यातायात सुचारु करने की अनुमति लेकर आएं, तभी यहां से हटेंगे। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम जेपी सिंह, सीओ एत्मादपुर अखिलेश भदौरिया पहुंच गए। बाद में जेपी ग्रुप के अधिकारियों ने अभद्रता पर बाबा से खेद जताया। इसके बाद ही सभी वहां से हटे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बाबा की दो गाड़ियों के नंबर मैसेज करके पहले ही बता दिया गया था, इसके बाद भी उनसे टोल टैक्स वसूला गया। हंगामे के दौरान वरुण प्रताप सिंह बूम से टकराकर घायल हो गए।
थाने में दी तहरीर
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन कर रहे भाकि यू के कार्यकर्ताओं से समझौते के बाद शाम को जेपी ग्रुप के पीके सहगल ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जाम और हंगामा करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
भाकियू कार्यकर्ताओं के हंगामा करने के दौरान टोल पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश भी नहीं की। तहसील के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया।
जेवर प्लाजा भी रहा टोल फ्री
जेवर। आगरा में भाकियू के प्रदर्शन की खबर पर कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। तकरीबन दस मिनट तक टोल फ्री रहा। उन्होंने टोल कर्मियों को बाहर निकाल दिया। आगरा से समझौते का फोन आने के बाद ही वे वहां से हटे।