{"_id":"a6431141cba0b1e3dae78434646096bb","slug":"yamuna-expressway-is-expensive-ride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे का सफर हुआ महंगा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल दरें बढ़ा दी गई हैं। 2015-16 के लिए हुई बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा इजाफा कार-जीप की श्रेणी में हुआ है। आगरा तक अब कार और जीप जैसे वाहनों के लिए 30 रुपये और मिनी बस जैसे हल्के वाहनों के लिए 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इनका टोल टैक्स 330 से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
नई दरों के मुताबिक, अब यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा तक के सफर के लिए दुपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। कार व जीप के लिए 30 रुपये जबकि हल्के वाहन व मिनी बस के लिए 15 रुपये ज्यादा वसूले जाएंगे। बस, ट्रक और मल्टी एक्सल व्हीकल (भारी वाहनों) के टोल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि अतिरिक्त भारी वाहनों के टोल में 10 रुपये की कमी कर दी गई है। दरअसल, टोल में पिछली बढ़ोतरी 19 जनवरी को लागू करते हुए शासन ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण को युमना एक्सप्रेसवे के टोल में सालाना संशोधन की इजाजत दे दी थी।
--आगरा तक के लिए नई व पुरानी टोल दर--
श्रेणी पुरानी नई
बाइक 165 175
कार-जीप 330 360
मिनी बस 550 565
बस-ट्रक 1150 1150
भारी वाहन 1765 1765
अतिरिक्त भारी वाहन 2260 2250
कैसे हुआ दरों में संशोधन--
- टू-व्हीलर का इजाफा आगरा टोल पर हुआ है।
- कार व जीप में जेवर पर 5 रुपये, मथुरा में 5 रुपये और आगरा टोल पर 20 रुपये का इजाफा
- मिनी बसों पर जेवर में 5 रुपये और आगरा में 10 रुपये का इजाफा
- अतिरिक्त भारी वाहनों में मथुरा व आगरा टोल पर 5-5 रुपये कम
----
--यमुना एक्सप्रेसवे के अलग-अलग टोल बूथों की नई दरें--
श्रेणी जेवर मथुरा आगरा कुल
विज्ञापन
बाइक 50 65 60 175
कार-जीप 105 135 120 360
मिनी बस 165 210 190 565
बस-ट्रक 335 430 385 1150
भारी वाहन 515 660 590 1765
अतिरिक्त भारी वाहन 660 840 750 2250