{"_id":"5a043ec54f1c1b3c3d8b63ee","slug":"yamuna-expressway-accident-nine-injured-in-three-misup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर जारी, 3 हादसों में 9 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर जारी, 3 हादसों में 9 लोग हुए घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर जारी है। बुधवार रात को कोहरे के कारण आगरा से नोएडा की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रक (यूपी 81 बीटी 8970) धान लेकर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था।
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 83 के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। उसमें भरे धान के बोरे सड़क पर बिखर गए और चालक केशव निवासी घनोरा थाना इगलास, रविंद्र और रमेश निवासी बिहार सहित चार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवेकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से पलटे ट्रक और सड़क पर बिखरे धान को हटवा दिया।

Trending Videos
कार में मार दी कैंटर ने टक्कर
दूसरे हादसे में ईको कार (डीएल 3 सीएएन 3031) गुरुवार को सुबह दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 91 के समीप कोहरे की वजह से धीरे-धीरे चल रही कार में पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया।
तीसरा हादसा थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 104 पर हुआ। बुधवार देर शाम आगरा से नोएडा की ओर जा रही बलेनो कार (डीएल एएयू 4909)0 और वैगनआर कार (डीएल 6 सीएम 9386) आपस में टकरा गईं।
उनमें सवार एसके गुप्ता, सुदामा देवी और संजीव झा निवासी नजफगढ़ दिल्ली सहित 5 घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।