फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna expressway accident air bag in saved life of passengers

Yamuna Expressway Accident: एक के बाद एक भिड़ी गाड़ियों में ऐसे बची लोगों की जान

Wed, 08 Nov 2017 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा/मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Wed, 08 Nov 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
yamuna expressway accident air bag in saved life of passengers
हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्र है कि जान बच गई। वरना, यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह ने यात्रियों में दहशत भर दी। अपनी गाड़ी टकराने के बाद लोग निकलकर किनारे खड़े हो गए। तभी देखा कि एक के बाद एक पीछे से आती दर्जनों गाड़ियां भिड़ती चली गईं। 
विज्ञापन


बता दें यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह कोहरे के साथ छाई धुंध ने लोगों को इतना भी मौका नहीं दिया कि वे गाड़ी में ब्रेक लगा पाते। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं गा‌ड़ियां जैसे ही धुंध में खोईं तो हादसे होते चले गए। इनमें आगरा आ रहे कई पर्यटक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मथुरा के ही मांट, बलदेव और महावन थाना क्षेत्र में करीब 50 वाहनों के भिड़ने की बात कही जा रही है। इनमें 10 से 20 लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि गनीमत रही कि कार में हादसे के बाद खुले एयर बैग ने जान बचा ली। ऐसे में अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों से भिड़ीं कारें

yamuna expressway accident air bag in saved life of passengers
हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सबसे ज्यादा हादसे गाड़ियों के ट्रक और अन्य वाहनों के टकराने के कारण हुए हैं। घायलों में ट्रक और मेटाडोर संचालकों की संख्या अधिक है। अचानक हुए हादसों को लेकर एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और स्‍थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। 

मंगलवार को दिल्ली में‌ धुंध के कारण बिगड़े हालातों के बाद पश्चिमी यूपी में भी कोहरे और धुंध की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद भी न तो एक्सप्रेसवे अथॉरिटी न ही पुलिस ने वाहन चालकों को सचेत करने के कोई इंतेजाम किए। नतीजा ये हुआ कि पहले ही दिन हादसे होते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed