फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   xpressway fatehabad

शहर से फिलहाल 85 किमी दूर है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

Sun, 25 Dec 2016 01:03 AM IST
शहर से फिलहाल 85 किमी दूर है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
शहर से फिलहाल 85 किमी दूर है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे Updated Sun, 25 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
xpressway fatehabad
शहर से फिलहाल 85 किमी दूर है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कहने को भले ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे ताजनगरी से शुरू हुआ। मगर, अधूरे कार्यों की वजह से फिलहाल इस पर सिरसागंज से लखनऊ के बीच फर्राटे भरे जा सकते हैं। यहां भदान पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का काम अधर में लटका है। इसकी वजह से यह आगरा की ओर एक्सप्रेसवे से कनेक्ट नहीं है। इसमें 45 दिन से अधिक का समय लगेगा। इधर, इनर रिंग रोड पर भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को कनेक्ट होने में दस दिन से अधिक का वक्त लगेगा। ऐसे में इस पर फर्राटे भरने का फिलहाल आनंद नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधूरे आगरा-लखनऊ (ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे) का शुभारंभ किया था। आगरा के अलावा कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य लटका हुआ है। फिलहाल फीरोजाबाद की ओर से आगरा तक तो आ सकते हैं लेकिन इस ओर जाने के लिए इसे नहीं खोला गया है। फीरोजाबाद से आगे सिरसागंज के पास भी यह कानपुर की ओर कनेक्ट नहीं है। ऐसे में लखनऊ की ओर से आगरा तक आ पाना भी मुश्किल है। सूत्रों की मानें तो भदान (सिरसागंज) पर निर्माणाधीन आरओबी को पूरा होने में 45 दिन से भी अधिक वक्त लगेगा। इसके बाद ही इस पर आगरा से लखनऊ के बीच सफर किया जा सकेगा। आगरा से भदान के बीच लगभग 85 किमी की दूरी है। ऐसे में भदान से ही लखनऊ के लिए इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकेगा। हालांकि यमुना नदी पर भी एक तरफ का फोन लेन पुल ही बना है। दूसरी तरफ के पुल का निर्माण कार्य जारी है। 
विज्ञापन


नील गायों से खतरा 
फतेहाबाद। जितनी दूरी में एक्सप्रेसवे को खोला भी गया है, वहां भी सफर सुरक्षित नहीं है। फतेहाबाद में नगला लोहिया के पास इसके लिए एक कट बनाया गया है। यहां पर अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए जालियां तो लगाई हैं लेकिन जगह-जगह से टूटी हुई हैं। वहीं क्षेत्र में नीलगाय भी खतरे का सबब बन सकती हैं। जालियां ठीक से न लगी होने के कारण नील गाय एक्सप्रेसवे पर निकल आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed