Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   X-Ray Machine Out of Order at Agra's SN Medical College, Patients Forced to Visit Private Centres

एसएन की ओपीडी में मरीजों की मुसीबत: एक्सरे मशीन बंद, जांच के लिए भटक रहे मरीज; जानें प्राचार्य ने क्या कहा

Sat, 21 Nov 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन बिजली की तकनीकी खराबी के कारण दो-तीन दिन से बंद है। रोजाना 250 से अधिक मरीज प्रभावित हो रहे हैं। कई मरीज बिना जांच लौट रहे हैं तो कुछ को निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
X-Ray Machine Out of Order at Agra's SN Medical College, Patients Forced to Visit Private Centres
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन बिजली की तकनीकी खामी के कारण काम नहीं कर रही है। इससे मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। तमाम मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। इससे इलाज में परेशानी हो रही है। ओपीडी में ऐसे भी मरीज रहे, जिन्होंने निजी सेंटर में एक्सरे कराना पड़ा।
विज्ञापन


एसएन की ओपीडी में रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें ओपीडी में ही एक्सरे सेंटर बना है। यहां पर हड्डी रोग और मेडिसिन विभाग से रोजाना 250 से अधिक मरीज एक्सरे कराने के लिए आते हैं। मशीन दो-तीन दिन से कार्य नहीं कर रही है। इस कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को मशीन खराब बताते हुए तारीख दी जा रही है। कई मरीज ऐसे भी थे, जो दूरदराज से आए, वह निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए गए। दूरदराज से आने वालों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 टेढ़ी बगिया निवासी ओमवती ने बताया कि घुटने में चोट लगने पर एसएन के हड्डी रोग विभाग में दिखाया। दवा लिखने के साथ डॉक्टर ने पर्चे पर एक्सरे लिखा है। सेंटर पर गई तो बताया एक्सरे नहीं हो पाएगा, बाद में आना। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी की एक्सरे मशीन बिजली से संबंधित तकनीकी कमी के कारण काम नहीं कर रही है। मशीन चालू करते ही शटडाउन हो जाता है। इसे ठीक कराने के लिए टोरंट कंपनी से पत्राचार किया गया है। एक-दो दिन में परेशानी ठीकी हो जाएगी। रेडियो डायग्नोसिस में एक्सरे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed