फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Written examinations over, waiting for practical

लिखित परीक्षाएं समाप्त, प्रायोगिक का इंतजार

Fri, 15 Apr 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Written examinations over, waiting for practical
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं का इंतजार छात्र-छात्राओं को अभी भी है। इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षाओं से पहले लिखित परीक्षाएं करा ली गईं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए अभी तारीख भी घोषित नहीं की गई है। पांच मूल्यांकन केंद्र जिले में बनाए गए हैं। जीआईसी, शाहगंज, आरबीएस इंटर कॉलेज, फतेहचंद इंटर कॉलेज, नगर निगम इंटर कॉलेज और एनसी वैदिक इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तारीख घोषित करने में भी देरी की जा रही है। मूल्यांकन कार्य में देरी का असर चालू सत्र की पढ़ाई पर पड़ेगा। कक्षाएं देर से लग पाएंगी। शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लग जाएंगे। नया सत्र एक अप्रैल से ही शुरू हो गया है। श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख घोषित न किए जाने से परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा के दौरान तारीख घोषित होने पर परीक्षार्थियों को सूचना दे दी जाती। अब उन तक प्रायोगिक परीक्षा की सूचना पहुंचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है कि वह हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और नैतिक शिक्षा, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed