फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrestler Gamini Chahar from Vankhandi Arena became a national medal winner

Agra News: वनखंडी अखाड़े से नेशनल पदक विजेता बनी पहलवान गामिनी चाहर

Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Gamini Chahar from Vankhandi Arena became a national medal winner
वनखंडी अखाड़ा
आगरा। आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी कुशलपाल चाहर ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने रिटायर्डमेंट पर मिले फंड और जीवनभर की बचत को अपने खेत पर व्यायामशाला एवं मंदिर बनवाने में लगा दी। आज उनकी व्यायामशाला में करीब 80 युवा निशुल्क पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। नेशनल पदक विजेता बनी पहलवान गामिनी चाहर भी इसी अखाड़े की देन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई स्वर्गीय लोटन पहलवान अच्छे पहलवान थे, उनका सपना था कि बच्चों को निशुल्क सुविधा मिलनी चाहिए। मजबूत शरीर और अनुशासित जीवन ही युवाओं को सफलता की राह पर आगे बढ़ाता है। कुशलपाल सिंह ने बताया कि यहां तैयारी करने वाले कई पहलवान नेशनल और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। व्यायाम शाला के कोच राणा पहलवान ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों में भी पहलवानी का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए गांव जारूआ कटरा के निवासी रविंद्र पहलवान ने भी अपने खेत पर करीब 8 साल पहले बनखंडी नाम से व्यायाम शाला तैयार की है, जिसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लडके और लड़कियां पहलवानी के दांवपेच के गुर सीखते हैं। वह खुद एक पहलवान रह चुके हैं। रविंद्र पहलवान ने अपने संसाधनों से यह पहल शुरू की, उनका कहना है कि भले ही वे अपना सपना पूरा न कर सके, लेकिन अब वे क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित हैं। दूर-दूर से खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। नेशनल पदक विजेता पहलवान गामिनी चाहर और सौरभ पहलवान जैसे कई पहलवान यहीं तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed