{"_id":"60942d978ebc3ed63a1699c9","slug":"worrying-now-the-transition-to-rural-areas-is-intensifying-after-the-panchayat-elections-kasganj-news-agr4909580167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक- पंचायत चुनाव के बाद अब ग्रामीण इलाकों में संक्रमण हो रहा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक- पंचायत चुनाव के बाद अब ग्रामीण इलाकों में संक्रमण हो रहा तेज
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पंचायत चुनाव कार्य पूर्ण होने के बाद से कोरोना संक्रमण तेज होने लगा है। लगातार ग्रामीणों इलाकों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात को पटियाली के बड़ौला में तेज बुखार व ऑक्सीजन लेवल कम होने से एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के लिए नमूने लिए हैं। इसमें वृद्ध की पत्नी जांच में संक्रमित मिलीं हैं।
गांव निवासी ऋषिदेव को चार दिन पहले बुखार आया था। बुधवार रात को उनका ऑक्सीजन लेवल 43 रह गया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव की गलियों में लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। वृद्ध के बेटे अमन कुमार की हालत गंभीर है। जांच में उनकी पत्नी संक्रमित पाई गई हैं। उनके भाई को उपचार के लिए बाहर ले जाया गया है। सूचना पर गांव में जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। पटियाली का भैंसराशि गांव हॉटस्पॉट बना है।
यहां एक वृद्ध की मौत भी हो चुकी है और 10 ग्रामीण संक्रमित मिले हैं। एक दिन पूर्व नमैनी की कोरोना संक्रमित महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह सोरों के मलिकपुर गांव में चुनाव के बाद 19 लोग संक्रमित मिले। कासगंज के कातौंर गांव में 12 लोग संक्रमित मिले। जिले के अन्य गांव पिलखुनी, खरगातीपुर, बकरई, खोजपुर, रामनगर, रामपुर, जमालपुर, डेंगरी सहित अन्य गांव में संक्रमित लोग मिले हैं। हालात प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
- जिले में ग्रामीण इलाकों में भी लगातार संक्रमित लोग मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के कई संक्रमितों की मौत भी हुई है। लोग लक्षण मिलने पर जांच कराएं और लापरवाही न बरतें। गांव में अभियान चलाकर कोरोना की जांच की जा रही है।- डा. अनिल कुमार, सीएमओ।