{"_id":"6484b12eb1d5ed2ccd022866","slug":"world-yoga-day-will-be-celebrated-at-tehsil-level-mainpuri-news-c-25-1-185809-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तहसील स्तर पर मनाया जाएगा विश्व योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तहसील स्तर पर मनाया जाएगा विश्व योग दिवस
Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
तहसील स्तर पर मनाया जाएगा विश्व योग दिवस
योग समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पतंजलि योग समिति की बैठक शनिवार को भारत स्वाभिमान कार्यालय देवी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में 21 जून को योग दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि जिले में विश्व योग दिवस पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तहसील स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान पंचायत के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में विश्व योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। महिला पतंजलि योग समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री देवी राजपूत ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय शिविर लगाकर विश्व योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनमानस को जागरूक करें। जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और कहा कि जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को दिव्यता प्रदान की जाएगी। तहसीलों पर बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया गया है
भारत स्वाभिमान प्रभारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि सभी योग शिक्षक अपने शिविर में विश्व योग दिवस के लिए स्वीकृत प्रोटोकॉल का अभ्यास कराएं। महिला योग समिति प्रभारी दाखश्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक भागीदारी हो इसके लिए हमारी बहनें कल से प्रचार प्रसार में जुट जाएंगी। भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए दो दिन के अंदर समित बनाकर कार्य का आबंटन कर दिया जाएगा। संचालन योगाचार्य लक्ष्मीनारायण और अंजुमन अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
बैठक में ज्ञान कुमारी, सुमन, मुकेश प्रधान, योग शिक्षक गिरिंद, यादवेंदु आदि लोग मौजूद रहे।