{"_id":"5f7028168ebc3e9b8c5d68ba","slug":"world-tourism-day-2020-number-of-tourists-doubled-on-weekends-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के दीदार की दीवानगी, वीकेंड पर दोगुना हुई सैलानियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के दीदार की दीवानगी, वीकेंड पर दोगुना हुई सैलानियों की संख्या
Sun, 27 Sep 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर शनिवार को ताजमहल में गुरुवार के मुकाबले 50 फीसदी सैलानी ज्यादा आए। 21 सितंबर को ताजमहल खुलने के बाद यह पहला शनिवार था, जिस वजह से 3079 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। न केवल ताजमहल बल्कि आगरा किला में भी 50 फीसदी से ज्यादा सैलानी पहुंचे। रविवार को सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
ताजमहल में छाता लगाए खड़ीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल के साथ अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। आगरा किला में 480 भारतीय और 10 विदेशी पर्यटक आए, वहीं मेहताब बाग में सैलानियों की संख्या ताजमहल खुल जाने के कारण कम रही। एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी में सैलानियों की संख्या लगभग दोगुनी रही।
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक - सैलानी
आगरा किला - 535
महताब बाग - 87
फतेहपुर सीकरी - 150
सिकंदरा - 150
एत्माद्दौला - 79
मरियम मकबरा - 23
रामबाग - 26
आगरा किला - 535
महताब बाग - 87
फतेहपुर सीकरी - 150
सिकंदरा - 150
एत्माद्दौला - 79
मरियम मकबरा - 23
रामबाग - 26
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण सैलानियों की कमी से जूझ रहे आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर होटल ने 25 फीसदी और रेस्टोरेंट ने 20 फीसदी की छूट देने का एलान किया है। ताजमहल के 21 सितंबर से खुलने के बाद शहर में ढाई हजार तक पर्यटक ही आ रहे हैं। वीकंड पर यह संख्या बढ़ने से पर्यटन उद्यमियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।
विज्ञापन
चंबल की खूबसूरत तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल खुलने और पर्यटकों की आवक से कोरोना काल से सूने पडे़ चंबल में भी पर्यटन की बहार आने की उम्मीद है। चंबल नदी के नंदगवां घाट पर घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन पर्यटकों को लुभाएंगे। रास्ते आदि की मरम्मत के साथ इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।