फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Schizophrenia Day 2022 symptoms Schizophrenia mental illness in which patients live in an imaginary world 

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस 2022: बड़ी-बड़ी बातें करना, अपनों से ही जान का खतरा, बेहद ही खतरनाक है ये बीमारी

Tue, 24 May 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 10:28 AM IST
सार

सिजोफ्रेनिया ऐसी मानसिक बीमारी है, जिसमें वास्तविकता से अलग काल्पनिक दुनिया में मरीज जीने लगते हैं। मानसिक रोगों में सात फीसदी मरीजों को ये बीमारी है।

विज्ञापन
World Schizophrenia Day 2022 symptoms Schizophrenia mental illness in which patients live in an imaginary world 
सिजोफ्रेनिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pexels

विस्तार

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस आज 24 मई को है। बड़ी-बड़ी बातें करना, न होते हुए भी खुद को अमीर समझना, अपनों से ही जान का खतरा समझ अजीब व्यवहार करने लगना ये इस बीमारी के विशेष लक्षण हैं। कुल मानसिक रोगियों में सात फीसदी में ये परेशानी मिल रही है।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि हर साल 24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की ओपीडी में रोजाना 230 मरीज आ रहे हैं। इसमें सिजोफ्रेनिया के करीब सात फीसदी मरीज हैं। इनकी उम्र 20 साल से अधिक की है। 
विज्ञापन


इस बीमारी में मरीज वास्तविक दुनिया से अलग काल्पनिक जीवन जीने लगता है। भ्रम में रहते हैं। खुद को ताकतवर, अमीर तो कभी बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। हालत गंभीर होने पर ये अपनों से खुद को जान का खतरा महसूस करने लगते हैं। ऐसी स्थिति पर मरीज को चिकित्सक को दिखाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए खोले गए अस्पताल

वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसी गर्ग का कहना है कि शुरुआत में सिजोफ्रेनिया के मरीजों के लिए ही मानसिक रोग के अस्पताल खोले गए थे। ऐसे ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाता था। इसके बाद अन्य मानसिक बीमारियां भी लोगों में पनपने लगी, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। सिजोफ्रेनिया बीमारी के जेनेटिक और अज्ञात कारण हैं। व्यक्ति में लक्षण दिखने पर उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से उपचार करवाना चाहिए।

क्या है सिजोफ्रेनिया

सिजोफ्रेनिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसका असर व्यक्ति के व्यवहार और भावनाओं पर पड़ता है। इस बीमारी में मरीज अपने मन के भाव चेहरे पर प्रकट नहीं कर पाता है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रति एक हजार लोगों में से तीन लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं। इसमें व्यक्ति को लगता है कि कोई उसे मारना चाहता है। उसके खिलाफ कोई साजिश चल रही है और सभी लोग मिले हुए हैं। ऐसी ही कई अन्य लक्षण इन मरीजों में मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed