{"_id":"5b71bfb442c7927f6211164e","slug":"world-s-largest-shoe-will-be-made-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जूता, सीएम योगी ने बढ़ाया सरवन सिंह का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जूता, सीएम योगी ने बढ़ाया सरवन सिंह का हौसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (एक जनपद, एक उत्पाद) योजना के तहत लखनऊ में हुई समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशिया का सबसे बड़ा जूता देखा, जिसे आगरा के सरवन सिंह और राहुल सिंह ने बनाया। समिट के आकर्षण का केंद्र बने एशिया के सबसे बड़े जूते पर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया, जिसके बाद आगरा 40 फुट लंबा जूता बनाने की तैयारी कर रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा जूता होगा।
विज्ञापन
एक जिला, एक योजना के तहत आगरा को जूता उद्योग के लिए चुना गया है। जूता निर्माताओं के साथ लखनऊ में हुई समिट में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हर स्टाल को देखा और जूता निर्माताओं का हौसला बढ़ाया। आगरा के बिग बून स्टाल पर आकर वह हैरत में पड़ गए, दरअसल, यहां लेदर का बना एशिया का सबसे बड़ा साढ़े नौ फुट का जूता रखा हुआ था।
विज्ञापन
बिग बून शू के निदेशक सरवन सिंह ने बताया कि बड़े जूते को बनाकर उन्होंने यह संदेश दिया है कि आगरा दुनिया का सबसे बेहतरीन जूता कारीगरी का केंद्र है। इसीलिए 40 फुट का जूता बनाने की तैयारी है। सिकंदरा में यह जल्द बनना शुरू हो जाएगा और 2019 में दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले सालाना शो में प्रदर्शित किया जाएगा। उनका प्रयास है कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति रामकोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूता उद्योग की सभी दिक्कतों को समझा और उन्हें दूर करने का भरोसा दिलाया। कुटीर उद्योग के रूप में मुख्यमंत्री ने सभी रियायतें और सुविधाएं देने की बात की है, उन्हें हाथ से बनाया कपड़े के अपर वाला जूता बेहद पसंद आया।