{"_id":"64021d899f465082930137f3","slug":"world-obesity-day-2023-obesity-is-not-a-sign-of-good-diet-do-these-measures-to-reduce-weight-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Obesity Day 2023: मोटापा अच्छे खानपान का लक्षण नहीं, बीमारी है, वजन कम करने के लिए करें ये उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Obesity Day 2023: मोटापा अच्छे खानपान का लक्षण नहीं, बीमारी है, वजन कम करने के लिए करें ये उपाय
Sat, 04 Mar 2023 06:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:01 AM IST
सार
World Obesity Day: 25.2 फीसदी महिलाएं और 23.1 फीसदी पुरुष मोटापे और अधिक वजन के शिकार हैं। वर्ल्ड ओबेसिटी डे मोटापे से जुड़े खतरों की जानकारी देने, उसके व्यावहारिक समाधान और सही इलाज करते हुए लोगों को हेल्दी वेट हासिल करने और बनाए रखने में मदद करने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
मोटापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व मोटापा (ओबेसिटी) दिवस की इस बार की थीम है-मोटापे के बारे में बात करें। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी लोग मोटापा को बीमारी नहीं मानते हैं। इसका आशय अच्छे खानपान से ही लगाया जाता है। जबकि मोटापा कई बीमारी की जननी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल का कहना है कि ओपीडी में पहुंचने वाले 15 से 20 फीसदी मरीजों के जोड़ों में दर्द की वजह मोटापा ही होता है।
डॉ. सीपी पाल ने बताया कि मोटे लोगों का ऑपरेशन (घुटना प्रत्यारोपण) में भी दिक्कत होती है। ऑपरेशन किए जाने में बेहतर परिणाम नहीं आ पाते हैं। मोटापा कम करके जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए खानपान व्यवस्थित होना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए।
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मोटापा बीमारी है, उसे पहचानना होगा। मोटापे की वजह से डायिबटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, हर्निया, लीवर आदि की बीमारी होने का खतरा रहता है। मोटापा खत्म कर लें तो तमाम बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए खानपान, दिनचर्या व्यवस्थित होनी चाहिए। व्यायाम के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।