{"_id":"625dac6de35b05082a558284","slug":"world-heritage-day-2022-bhajan-samrat-anoop-jalota-gave-presentations-of-bhajan-in-fatehpur-sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर दिवस 2022: फतेहपुर सीकरी में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सुरों से बांधा समा, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर दिवस 2022: फतेहपुर सीकरी में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सुरों से बांधा समा, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
सार
विश्व धरोहर दिवस 2022 के अवसर पर फतेहपुर सीकरी की शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा के नाम रही। एक के बाद एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
भजन सम्राट अनूप जलोटा को स्मृति चिन्ह भेंट करते फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर व विधायक चौधरी बाबूलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सोमवार की रात जैसे ही सुनाया ...ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन...सुनकर श्रोता भी मगन हो गए। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव एवं विश्व धरोहर दिवस पर फतेहपुरसीकरी के ऐतिहासिक पंचमहल के पार्श्व में उनके कार्यक्रम था। इस दौरान भजन सम्राट ने गजलें भी सुनाईं। वहीं ओडिशी नृत्यांगनाओं के नृत्य से मुगलिया स्मारकों के बेजान पत्थर जीवंत हो उठे। देर रात तक कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में यह संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लोगों के पंसदीदा भजनों और गजलों को सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर, अनूप जलोटा, विधायक चौ. बाबूलाल, एडीजी राजीव कृष्ण, मेजर जनरल जीएस नंदा, अधीक्षण पुरातत्व राजकुमार पटेल, एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। सबसे पहले सुधीर नारायण ने वसुधैव कुटुम्बकम सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे सत्र में ओडिसी नृत्य के मायाधर घराने की मधुमिता राउड की टीम की नृत्यांगनाओं ने राग बंसत, बैराग पल्लवी और अंत में मोक्ष नृत्य के माध्यम से स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित करते हुए श्रीराधे-कृष्णा, राधे-कृष्णा से माहौल भक्तिमय कर दिया। अंत में अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., चांद कब तक ग्रहण में रहे, अब तो जुल्फे हटा लीजिए..., रंग दे चुनरिया...,ये भारत देश है मेरा... जहां सोने की चिड़िया करती है बसेरा..., उनके जाते ही ये दिन भी देखे रात आसूं बहाने लगी है..., सावन जो अगन लगाये उसे कौन बुझाये......,श्याम तेरी बंशी को बजने से काम...आदि सुनाकर लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि को आयोजकों ने ग्यारहवीं सदीं की मां सरस्वती के स्मृति चिन्ह भेंट किए। मौके पर भरतपुर संभाग के आयुक्त केसी वर्मा, भरतपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ए मडिकन्डन, डीआरएम आनंद, एएसपी श्रुति श्रीवास्तव, उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र रावत, नरेश जैन, शोभा जैन, अरशद फरीदी, डॉ. अमरनाथ पाराशर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, संरक्षण सहायक कलंदर बिंद आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील सरित ने किया।