फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World e-governance XCOM 2020: Proposal to hold World Mayor Council meeting in Agra

World E-Governance XCOM 2020: वर्ल्ड मेयर काउंसिल की बैठक आगरा में कराने का प्रस्ताव

Wed, 18 Nov 2020 08:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
World e-governance XCOM 2020: Proposal to hold World Mayor Council meeting in Agra
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड ई-गवर्नेंस एक्सकॉम 2020 की वर्चुअल कॉर्न्र्फेंस मंगलवार को मास्को से आयोजित की गई, जिसमें दुनिया भर के 200 शहरों के मेयरों ने हिस्सा लिया। भारत से ऑल इंडिया मेयर काउंसिल अध्यक्ष और शहर के मेयर नवीन जैन ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने काउंसिल की जनरल एसेंबली की बैठक आगरा में कराने का प्रस्ताव दिया, जिस पर काउंसिल ने मई 2021 तक फैसला लेने का भरोसा दिया। कॉन्फ्रेंस में मेयर ने लॉकडाउन के दौरान कमांड और कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक नियंत्रण, कोविड कंट्रोल रूम और सैनिटाइजेशन के साथ निगरानी रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन



कॉन्फ्रेंस में मास्को के मेयर सर्गेई सोवेनिन ने बिजली के बिल को कम करने, स्मार्ट सिटी के कंट्रोल सेंटर का उपयोग जाम से मुक्ति में करने और नगर निगमों के सीमित संसाधनों के ज्यादा इस्तेमाल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्मार्ट सिटी में हर नागरिक को स्मार्ट ओर जागरूक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कंट्रोल रूम के जरिए लॉकडाउन में जरूरी चीजों की आपूर्ति पर निगरानी रखने के बारे में बताया।


मेयर ने तीन साल में एक बार होने वाली जनरल असेंबली की बैठक को आगरा में आयोजित करने और ताजमहल देखने का निमंत्रण दिया। इस बैठक में पूरी दुनिया के मेयर, गवर्नर, अधिकारी और वर्ल्ड बैंक प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। ई-गवर्नेंस एक्सकॉम के महासचिव क्योन योन ली ने मेयर के प्रस्ताव पर मई 2021 तक निर्णय लेने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed