Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cup ambitions and board exams: daughters face a dual challenge

Agra News: विश्व कप का लक्ष्य और बोर्ड की परीक्षा, दोहरी चुनौती में बेटियां

Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
World Cup ambitions and board exams: daughters face a dual challenge
हाॅकी ​खिलाड़ी।
आगरा। एक तरफ हॉकी स्टिक थामकर विश्व कप में देश के लिए खेलने का सपना है, तो दूसरी तरफ किताबों के सहारे हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की तैयारी। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे भारतीय महिला अंडर-18 राष्ट्रीय हॉकी शिविर में शामिल कुछ खिलाड़ी इन दिनों दोहरी चुनौती से जूझ रही हैं।
विज्ञापन

मैदान पर घंटों पसीना बहाने के बाद अभ्यास खत्म होते ही ये बेटियां पढ़ाई में जुट जाती हैं। ओडिशा के सुंदरगढ़ की किरण इक्का और मध्य प्रदेश के सिवनी की नौशीन नाज के लिए यह दौर खेल के साथ शिक्षा को साधने का है। शिविर में खिलाड़ियों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। फिटनेस, तकनीक, रणनीति और टीम के तालमेल पर लंबे अभ्यास के बाद जब खिलाड़ी सदर स्थित होटल लौटती हैं, तो कई आराम करती हैं। मगर किरण इक्का किताबें खोल लेती हैं।
विज्ञापन

किरण का कहना है कि देश की अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना शानदार अनुभव है और थकान के बावजूद बोर्ड परीक्षा के कारण पढ़ाई जारी रखना भी जरूरी है। उनका लक्ष्य हॉकी और पढ़ाई दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना है। वहीं, स्ट्राइकर की भूमिका में गोल करने की तैयारी कर रहीं नौशीन नाज का सपना विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना है। वे भी अभ्यास के बाद मिलने वाले समय में पढ़ाई करती हैं। नौशीन के मुताबिक, विश्व कप का लक्ष्य और बोर्ड परीक्षा की तैयारी उनके लिए समान रूप से अहम है, इसलिए वह दोनों मोर्चों पर मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

हाॅकी खिलाड़ी।

हाॅकी खिलाड़ी।

हाॅकी खिलाड़ी।

हाॅकी खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed