फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Chess Olympiad Mashal rally reached Agra

Agra: शतरंज ओलंपियाड मशाल का ताजनगरी में जोरदार स्वागत, 19 जून को पीएम मोदी ने किया था रवाना

Sun, 26 Jun 2022 09:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 09:46 PM IST
सार

नई दिल्ली से शुरू हुई यह मशाल रैली आज रविवार को आगरा पहुंची, जहां ताजमहल के पार्श्व में मेहताब बाग में शतरंज महासंघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर नवीन जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
World Chess Olympiad Mashal rally reached Agra
मेहताब बाग में हुआ कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के लिए 19 जून को दिल्ली से शुरू हुई शतरंज ओलंपियाड मशाल रविवार को आगरा पहुंची। मेरठ से चलकर आठवें दिन आगरा पहुंची मशाल का मेहताब बाग सेल्फी सेल्फी प्वाइंट पर जोरदार स्वागत किया गया। मशाल लेकर पहुंचे ग्रांड मास्टर तेजस बाकरे का मेयर नवीन जैन और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्वागत किया। ग्रांड मास्टर वंतिकाअग्रवाल हाथों में मशाल सौंपी गई। मेयर नवीन जैन और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्वागत किया। गौरतलब है कि चेन्नई में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक शतरंज ओलंपियाड का आयजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

  
शतरंज ओलिंपियाड में 187 देशों के 2200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। इस अवसर पर मेयर नवीन जैन ने शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद दिया। जैन ने कहा कि खेलों में इस तरह के आयोजन बच्चों को खेल की दुनिया में एक नई दिशा दिखाने का काम करेगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि बौद्धिक विकास और संयम के लिए शतरंज मजबूत खेलों में से एक है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय शतरंज संघ, युवा एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से निकाली गई मशाल रैली का शुभारंभ 19 जून को दिल्ली के इंदिया गांधी इंडोर स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आगरा से मशाल कानपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईएसएफ) के अध्यक्ष संजय कपूर, अपर जिलाधिकारी हिमांशु गौतम, आगरा शतरंज संघ के सचिव संजय दुबे आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज के लिए जागरूक करें

इंटरनेशनल मास्टर वर्तिका अग्रवाल का कहना है कि शतरंज खेल को लेकर जागरूकता की जरूरत है। इस खेल को लेकर जागरूक करने की जरूरत है। शतरंज हमारे देश का खेल है। इसकी फिर से देश में शानदार वापसी हो रही है। इसलिए इस बार मौके को हाथ से नहीं जाने देना है। 

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर इस मौके पर बेहद भावुक नजर आए। उनका कहना था कि शतरंज की शुरुआत भारत में ही हुई थी, लेकिन किन्ही कारणों से यह अन्य देशों में चला गया। अब उसकी घर वापसी हुई है, इससे देश में शतरंज खेल के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।

नया सीखने को मिलेगा: अध्यक्ष  

आगरा शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि संघ की ओर से शतरंज के खिलाड़ियों में शतरंज ओलंपियाड को लेकर काफी उत्साह है। शतरंज के खिलाड़ियों के देश के अंदर पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन देखने को मिल रहा है। ओलंपियाड से शतरंज की नई पौध काफी कुछ नया सीखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed