{"_id":"5cf515f4bdec22070352c782","slug":"world-bicycle-day-2019-youth-use-for-health-and-fitness","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में बदला साइकिल के प्रति नजरिया, सेहत के लिए भी कर रहे 'सवारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में बदला साइकिल के प्रति नजरिया, सेहत के लिए भी कर रहे 'सवारी'
Mon, 03 Jun 2019 06:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
साइकिल दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटेदार और चमचमाती बाइकों के बीच ताजनगरी के युवाओं में साइकिल का क्रेज बढ़ रहा है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए युवा साइकिल खरीद रहे हैं। पांच गियर से लेकर तीस गियर तक की साइकिलों से बाजार भरा पड़ा है।
स्पोर्ट्स लुक की साइकिल का दौर भी पिछले एक साल में काफी बढ़ा है। चांदनी चौक, कमला नगर में कन्हैया साइकिल के संचालक सचिन शर्मा का कहना है कि स्पोर्ट्स साइकिल की बिक्री पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ी है।
डेढ़ लाख की टेलॉन साइकिल और सोलसिली बच्चों को काफी पसंद आ रही है। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ ही तीस गियर हैं। इन साइकिलों को चलाकर लोग अपनी सेहत बना रहे हैं।

ताज नगरी में साइकिल चलाने वालों की एक संस्था भी हैं। इस संस्था का काम लोगों को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना है। संस्था से जुड़ लोग बताते हैं कि सेहत के लिए साइकिल चलाना कितना लाभदायक है।
आगरा साइक्लिस्ट क्लब के अध्यक्ष सचिन का कहना है कि सन 2012 में लोगों को साइकिल चलाने के उद्देश्य से क्लब खोला गया था। उस समय क्लब में दो सदस्य थे। सात साल बाद 2019 में क्लब में 200 सदस्य हो चुके हैं। हालांकि हमारी कोशिश है कि इस संख्या में तेजी से इजाफा हो।
समाजवादी पार्टी के शासन में साइकिल चालकों के लिए अलग से ट्रैक बनवाया गया था। इसमें करोड़ों रुपये का निवेश हुआ था। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। अब साइकिल ट्रैक का हाल काफी खराब हो चुका है। कई स्थानों पर ट्रैक पर अतिक्रमण हो चुका है।