{"_id":"60bfadbc8ebc3e8bab35f8fc","slug":"world-bank-s-construction-unit-will-plant-saplings-on-aliganj-soron-road-kasganj-news-agr4950343161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैंक की निर्माण इकाई अलीगंज-सोरों मार्ग पर कराएगी पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बैंक की निर्माण इकाई अलीगंज-सोरों मार्ग पर कराएगी पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अलीगंज वाया पटियाली होकर तीर्थनगरी सोरों तक बनाई गई सड़क को सुंदरता देने के लिए डीएम सीपी सिंह ने सड़क के दोनों किनारे पर यूरोपियन स्टाइल में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने विश्व बैंक निर्माण इकाई के अधिकारियों को पौधरोपण के लिए वन विभाग से समन्वय कर कार्य करने को कहा है।
निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम सीपी सिंह ने इस योजना को महत्वाकांक्षी बताया। कहा कि फलदार और फूलदार प्रजाति के पौधरोपण से सुंदरता बढ़ेगी और लोग भी सुंदर पौधों को देखकर पौधरोपण के लिए प्रेरित होंगे। पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज से शुरू होकर यह मार्ग पटियाली-गंजडुंडवारा-सहावर होकर तीर्थनगरी सोरों को जोड़ेगा।
यह मार्ग पूर्णत: की ओर है। जून माह में इसका कार्य पूरा जो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद जुलाई माह में पौधरोपण किया जाएगा। जिसके लिए फूलों की प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों में कुछ सर्दी के मौसम में तो कुछ गर्मी के मौसम में फूल देंगे। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि सड़क के किनारे फूलों के पौधों का रोपण किया जाएगा। बड़ी संख्या में इस सड़क पर पौधे लगेंगे। हर मौसम में यहां फूल नजर आएंगे।