फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   workers struck in nepal, relatives ask for help from govt

रिश्तेदारों को नेपाल से घर लाओ ‘सरकार’

Wed, 29 Apr 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 29 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
काठमांडू में आगरा के कई मजदूर फंसे हैं। यहां परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को पीड़ित परिवारों ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर ‘अपनों’ की सकुशल वापसी की मांग की। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में शासन को लिखा जा रहा और उनकी वापसी के प्रयास जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धनौली, टपरा और अजीजपुर के जूता कारीगर काठमांडू में फंसे हैं। तीनों गांवों के करीब 43 परिवारों के सदस्य वहां भूखे-प्यासे तड़प रहे हैं। परिजनों ने बताया कि जिन कारखानों में वे कार्य करते थे वह तबाह हो चुके हैं। उनके पास न तो पैसे हैं और ना ही पहचान बताने के लिए दस्तावेज। मंगलवार को विधायक कालीचरण सुमन, बसपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह और टपरा के प्रधान महेश चंद के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों की महिलाएं और पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मदद की गुहार लगाई। डीएम से मिलने वालों में हाकिम सिंह, विनोद कुमार, भरत सिंह, राजवीर सिंह, डोरीलाल, भूरी सिंह, राकेश, महेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed