फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers raised demand for not getting honorarium for six months

Agra News: छह माह से मानदेय न मिलने पर कर्मियों ने उठाई मांग

Wed, 11 Jan 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Workers raised demand for not getting honorarium for six months
कासगंज में सीएमओ से वेतन न मिलने की शिकायत करने पहुंचे सीएनसीयू वार्ड के कर्मी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को बीते 6 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके कारण कर्मी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। मंगलवार को कर्मियों ने इसकी शिकायत सीएमओ से ज्ञापन सौंपकर की है। सीएमओ ने सेवा प्रदाता कंपनी से इस संबंध में वार्ता करने का भरोसा कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन

रामा इंफोटेक कंपनी के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य विभाग में 10 कर्मचारी वर्ष 2022 के जुलाई माह में काम पर रखे गए। ये सभी कर्मी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। स्वास्थ्यकर्मी सागर लाल, गोविंद कुमार ने बताया कि कंपनी से बार-बार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया है। कंपनी कोई न कोई बहाना बना रही है। कर्मियों ने कहा कि मानदेय न से परिवार केे भरण पोषण करने में दिक्कतें हो रही। ऐसी स्थिति में वो कैसे काम करें। सीएमओ ने सेवा प्रदाता कंपनी से इस संबंध में वार्ता करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में भुगतान करा दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मोहनलाल, ब्रह्म सिंह, वंदना, सुमन, शुकांक्षा गुप्ता, राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed