फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers protest after injured sanitation worker was denied medical treatment

Agra News: घायल सफाईकर्मी को इलाज में नहीं मिली मदद, भड़क उठे कर्मचारी; कार्य ठप कर किया प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 09:24 PM IST
सार

घायल कर्मचारी के इलाज में अब तक 85 हजार रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घायल कर्मचारी और परिजन ने नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला।

विज्ञापन
Workers protest after injured sanitation worker was denied medical treatment
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के लिए आर्थिक सहायता नहीं मिलने से यमुनापार क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को कर्मचारियों ने सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक सफाई कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


गोकुलपुरा-राजामंडी, आगरा निवासी सरजू नगर निगम के वार्ड 67 में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 20 अप्रैल को वह एत्माउद्द्दौला थाने के सामने सुबह करीब 10 बजे सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान यमुना ब्रिज की ओर से तेज रफ्तार में बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सरजू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक इलाज में 85 हजार रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घायल कर्मचारी और परिजन ने नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन


आश्वासन मिलने पर काम पर लौटे कर्मचारी
घटना से नाराज यमुनापार क्षेत्र के संविदा और स्थायी सफाई कर्मचारियों ने बुधवार सुबह नगर निगम कार्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारी सिकंदर सिंह का कहना है कि सफाई कर्मचारी रोजाना जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन हादसे के बाद निगम प्रशासन उनकी सुध नहीं लेता। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि घायल कर्मचारी को जल्द आर्थिक सहायता नहीं मिली तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दोपहर में अधिकारियों द्वारा फोन कॉल पर सहायता दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed