फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers engaged in strengthening the booth

बूथ मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता

Thu, 02 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in strengthening the booth
मैनपुरी। सदर विधानसभा के विस्तारक अनुपम चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला मकराना में बैठक की। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। बूथ मजबूत करने से प्रदेश में सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला मिश्राना स्थित माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय में प्रबुद्धजनों के साथ विस्तारक ने बैठक की। उन्होंने कहा कि विरोधी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की नीतियां आम जनता के हित में हैं। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि विरोधी दलों के पास चुनाव के लिए कोई योजना नहीं है। भाजपा के नीति और नियत पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन

विकास और लाभकारी योजनाओं के दम पर ही भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर और बूथ की मजबूती से प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी। इस मौके पर भूपेंद्र चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, राकेश दुबे, नितिन चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, कुंवर पाल सिंह, करुणेश चतुर्वेदी, शिशिर चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed