फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worker swallowed gold chain after theft in mainpuri

मजदूर ने निगली सोने की चेन, उल्टी में नहीं निकली तो शौच जाने पर लगाई पहरेदारी

Thu, 01 Nov 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 01 Nov 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
worker swallowed gold chain after theft in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुरानी कहावत है कि चोरी का माल हजम नहीं होता है। मैनपुरी में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक मजदूर ने सोने की चेन निगल ली। जब परिवार के लोगों को चोरी के बारे में पता चला तो उसके शौच जाने पर पहरेदारी लगा दी।  
विज्ञापन


मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सीतापुर का है। गांव के सोनेलाल के मकान का निर्माण चल रहा है। मजदूरी करने के लिए गांव महटोली के मजदूर आए हुए थे। 29 अक्तूबर को एक मजदूर के हाथ एक पोटली लगी, जिसमें सोने के जेवर रखे हुए थे। 
विज्ञापन


दूसरे मजदूर अरविंद ने जब साथी के हाथ में जेवर देखे तो एक चेन निगल ली। वहीं साथी मजदूर ने उक्त जेवर मकान मालिक की पत्नी को दे दिए। महिला ने बताया कि उसने ही पोटली में जेवर छिपाकर रखे थे। जंजीर गायब होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक की पहरेदारी

कड़ाई से पूछताछ करने पर अरविंद ने चेन को निगल लेने की बात स्वीकार की। उल्टी में सोने की चेन नहीं निकली तो परिजन अरविंद की पहरेदारी करने लगे। उसे नजरबंद रखा गया। जब भी वो शौच के लिए जाता तो परिजन उसके साथ ही जाते थे। 

बुधवार की सुबह जब अरविंद शौच के लिए गया तो उक्त लोगों को सोने की चेन मिल गई। चेन मिलने के बाद सोनेलाल के परिजनों ने मजदूर का पीछा छोड़ा। गांव सीतापुर में हुई घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed