{"_id":"5a05c0134f1c1b60678ba55e","slug":"worker-suicide-in-factory-of-bjp-mla-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक की फैक्ट्री में फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक की फैक्ट्री में फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगांव विधायक की हर्बल फैक्ट्री में काम करने वाले फर्रुखाबाद निवासी एक मजदूर ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर फैक्ट्री पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने आत्महत्या की है।
बताया गया है कि फर्रुखाबाद के गांव बिहार निवासी संदीप कुमार मौजूदा समय में ज्योंति रोड के समीप रहता था। वह भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की अंकुर हर्बल प्रोडक्ट फैक्ट्री में कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह उसका घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद वह घर पर वापस न आने की बात कह कर चला गया था। सुबह जब कर्मचारी पवन कुमार फैक्ट्री में पहुंचा तो कोहरा अधिक होने की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। सुबह करीब 9.30 बजे उसने संदीप का शव बायलर के ऊपर फंदे पर लटकता देखा।
घटना की जानकारी लगते ही वहां लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी भी पुलिस के साथ पहुंचे। कर्मचारियों और मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ करने के बाद शव को सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।