{"_id":"60d227a3a3e5ca0c0a52970a","slug":"worker-dies-due-to-electrocution-in-saree-factory-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: साड़ी फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा, घटना के बाद मालिक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: साड़ी फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा, घटना के बाद मालिक फरार
Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
सार
मजदूर की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्टरी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात होती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित साड़ी फैक्टरी में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर झुलस गया। घटना के बाद हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना हाईवे के गांव देवीपुरा में अनुराधा साड़ी फैक्टरी है। गांव अरहेरा निवासी 18 वर्षीय हरिओम पुत्र महेंद्र काम करता था। मंगलवार रात को करंट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने फैक्टरी पर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ता देख फैक्टरी मालिक फरार हो गया। ग्रामीण मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है। समझौता नहीं हुआ तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।